Let’s travel together.

असंतुष्टों को राजी करने मंत्री कर रहे प्रयास,असंतुष्टों को मनाने की कवायद तेज

0 161

सांची रायसेन से देवेन्द्र तिवारी

इन दिनों नगर में चल रही नगरीय निकाय चुनाव की गतिविधियां तेज हो उठी है तथा नगरीय निकाय चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों ने अपने अपने फार्म तो जमा कर दिए हैं तथा जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फार्म वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है राजनीतिक दलों ने जिन लोगों को टिकिट दिये है वह तो चुनाव लड ही रहे हैं परन्तु जिन लोगों को टिकिट नहीं मिल सके वह भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में कूदे चुके हैं जिससे चुनाव में होने वाली हारजीत रोचक हो गई है तथा बहुत से लोगो में चुनावी टिकट न मिलने पर असंतोष बढ गया है सांची में कुल 15 वार्ड हैं इनमें अधिकांश वार्ड में असंतुष्टों की लंबी फेहरिस्त बन चुकी है स्थानीय नेताओं की समझाइश भी काम नहीं आ रही है कांग्रेस में तो वैसे भी उम्मीदवारों की कमी किसी से छिपी नहीं है यही कारण रहा जब कांग्रेस तो कुछ वार्डों में उम्मीदवार खड़े करने में भी नाकाम रही है । इस नगरीय निकाय चुनाव में सबसे अधिक असंतोष भाजपा के बीच उभर कर सामने आ गया है जिसमें अनेक कार्यकर्ता टिकट की आस लगाए बैठे थे परन्तु टिकट नहीं मिलने से नाराज़गी के चलते निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं जिससे भाजपा उम्मीदवारो का गणित गड़बड़ाने लगा है असंतुष्टों की शिकायत भी संगठन तथा बड़े नेताओं तक पहुंच गई है असंतुष्टों की जानकारी क्षेत्रीय विधायक तथा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी को भी लग चुकी है तब असंतुष्टों को मनाने फोन की घंटी तो खनखना ही रही है साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी को असंतुष्टों को मनाने मशक्कत करनी पड़ रही है बताया जाता है इनमें कुछ असंतुष्टों ने तो अपनी जीत के दावे भी करने शुरू कर दिए हैं इतना ही नहीं बताया तो यहां तक जाता है कि सरकारी कर्मचारियों पर उनके रिश्तेदारों को भी चुनाव मैदान छोड़ने के दवाब बनाये जा रहे हैं कुछ तो ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्हें पार्टी में कोई तवज्जो नहीं मिल सकी तथा कुछ लोगों की नाराज़गी का कारण समाज के किसी व्यक्ति को टिकिट न देना भी कहीं न कहीं भारी पड़ सकता है कुछ लोग ऐसे भी दिखाई दे रहे हैं जो सालों से पार्टी में लगन वह निष्ठा से जुटे हुए हैं परन्तु चुनाव टाइम पर टिकिट निष्क्रिय लोगों के हाथों पहुंच जाता है रुष्ठ कार्यकर्ता भी कम नहीं है हालांकि असंतुष्टों को मनाने मंत्री जी को घर घर पहुंच कर दस्तक देनी पड़ रही है वैसे भी पार्टी में नये पार्टी नेता कार्यकर्ता की पूछपरख तथा पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भी किसी से छिपी नहीं है नये पुरानो की बीच की खाई चुनावी समय पर और अधिक गहरी दिखाई देने लगी है अब यह खाई छिपी हुई नहीं रही इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो यह खाई पूरी तरह उजागर हो चुकी है तब ऐसी स्थिति में मप्र सरकार में केबिनेट मंत्री को असंतुष्टों को मनाने की कवायद में जुटने से कहीं न कही यह नगरीय निकाय चुनाव भविष्य के चुनाव की दिशा भी तय कर सकता है परन्तु असंतुष्टों के बढ़े क़दम मान मनोवल के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिखाई दे रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

“किशोरी से मातृत्व तक” महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     डायवर्सन पर चेतावनी बोर्ड नहीं, पुलिया में गिरी बाइक, युवक की मौत, परिजनों का सड़क कंपनी पर आरोप     |     14 वर्ष की बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण अभियान, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता     |     कवि गज्जे भैया स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 25 मार्च को     |     सनातन परंपरा और संस्कृत से ही होगा प्राचीन संस्कृति का संरक्षण – उप मुख्यमंत्री     |     उप मुख्यमंत्री ने निषादराज जयंती समारोह का किया शुभारंभ भगवान राम के बड़े कृपा पात्र हैं भगवान निषादराज – उप मुख्यमंत्री     |     गो सेवको और पशु चिकित्सकों की तत्परता से गौ माता के प्राण की हुई रक्षा     |     कालाबाजारी पर पुलिस की पैनी नजर, जप्त किए 16 नग घरेलू सिलेंडर     |     गौ सेवकों ने गौ कथा का दिया निमंत्रण     |     पुलिस ने  हॉट बाजार में की गश्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811