Let’s travel together.

रंजिश को लेकर डिप्टी रेंजर को मारी गोली,घटना के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

0 592

रायसेन ।जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सागर रोड़ पर अमरावद नर्सरी में एक पूर्व कमर्चारी ने पुरानी रंजिश पर डियूटी पर तैनात एक डिप्टी रेंजर पर देशी रिवॉल्वर ( कट्टे ) से फायर कर दिया. जिससे डिप्टी डेंजर एवं एक महिला घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने स्वयं नर्सरी में एक पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

खबर लगते ही मौके पर पहुंची रायसेन पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया एवं पेड़ पर फांसी पर लटके आरोपी को उतारकर पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम को भेजा गया।

रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आरोपी गुड्डा लोधी 55 वर्ष नर्सरी में पूर्व में काम करता था। किसी बात को लेकर उसका डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा से विवाद चल रहा था । जिस पर आज उसने नर्सरी में आकर डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा से पहले बात की फिर दोनों के बीच बातों बातों में विवाद बढ़ने पर आरोपी गुड्डा लोधी ने डिप्टी डेंजर राकेश शर्मा एवं एक महिला मजदूर सावित्री बाई पर अवैध देशी रिवॉल्वर से तीन राउंड फायर कर दिए । गोली लगने से दोनों गंभीररूप से घायल हो गए।घटना कारित कर आरोपी गुड्डा लोधी ने परिसर में ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा 50 वर्ष एवं महिला मजदूर सावित्री बाई 45 वर्ष को भी गोली लगने से जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण भोपाल रेफर कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है।प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा हुआ बताया गया है ।घटना को लेकर उपजे तनाव के मद्देनजर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811