Let’s travel together.

उन्नाव में समाजवादी विजय रथ पर सवार अखिलेश यादव बोले- झूठी सरकार का उत्तर प्रदेश से होगा सफाया

0 506

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का होम आइसोलेशन समाप्त हो गया है। होम आइसोलेशन में गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज से समाजवादी विजय रथ यात्रा का नौवां चरण प्रारंभ किया और उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर उन्नाव में जनता के बीच पहुंचे और कहा कि भारतीय जनता पार्टी से झूठी कोई भी सरकार देश में नहीं है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने तो बड़े-बड़े भाषण और विज्ञापनों में कहा है कि हमने लाखों नौकरियां दी हैं, तो युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं मिली। अब समाजवादी विजय रथ निकला है, आने वाले समय में इस झूठी सरकार का सफाया होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में मेट्रो का शिलान्यास हुआ था, उसी मेट्रो का उद्घाटन करने जा रहे हैं। कानपुर में तो यह मेट्रो बहुत पहले बन जाती लेकिन हमारे अनुपयोगी, नाकाम सीएम ने बहुत समय लगा दिया। उनसे ज्यादा मुकदमे किसी और मुख्यमंत्री पर नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठी सरकार है इसने तो यह भी कह दिया कि ऑक्सीजन से किसी की जान नहीं गई। कोरोना काल में उन्नाव, प्रयागराज व काशी में लाशें बह रहीं थी सरकार कहती है कि आक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई। लोग सर्दी में तउ़प रहे हैं कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज अस्पतालों की बहुत बुरी दुर्दशा है, अस्पतालों में इलाज, दवाइयां, बेड नहीं है। आज लोग अस्पतालों में तड़प रहे हैं लेकिन यह सरकार कोई इंतजाम नहीं कर पा रही है। सपा मुखिया ने कहा कि अभी भी नौजवानों को लैपटॉप नहीं मिला है। उन्नाव में किसी नौजवान को लैपटॉप नहीं मिला। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री समाजवादी सरकार में खरीदी गई गाड़ी व प्लेन से ही चलते हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव समय से होगा। उन्होंने कहा समाजवादी विजय रथ निकला है। यह रथ प्रदेश की इस सरकार की पोल खोलेगे। उन्होने जनता से सवाल किया बताओ बाबा झूठ बोलते हैं कि नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811