शिवपुरी। शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क में हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जाँच कराए जाने की मांग को लेकर सहरिया क्रांति की जंगल बचाओ विंग के युवाओं द्वारा संचालक माधव राष्ट्रीय उद्धान के माध्यम से मु यमंत्री मध्यप्रदेश शासन और प्रमुख सचिव वन के नाम ज्ञापन सोंपा है, जिसमे चेतावनी दी है की यदि दोषियों पर जांच दल गठित कर कार्यवाही नहीं की तो सहरिया क्रांति द्वारा बडा आन्दोलन किया जायेगा
सहरिया क्रांति ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि माधव नेशनल पार्क शिवपुरी हम सभी वनवासियों के सपनों का प्रोजेक्ट है,जिसके लिए हम आदिवासियों ने विस्थापन की पीढा भी भोगी है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत नेशनल पार्क अधिकारीयों के लिए शासन ने काफ ी बजट जारी किया है ताकि पार्क में वन्य प्राणियों का संरक्षण किया जा सके। समाचार पत्रों के माध्यम से हमे ज्ञात हुआ है कि शिवपुरी के लिए महत्वपूर्ण इस प्रोजेक्ट के तहत जो सामग्री क्रय की जा रही है उसमे काफी हेर-फेर किया जा रहा है । जालियां व एंगल कमजोर लिए जा रहे हैं जो गुणवत्ता हीन हैं । एंगल और जाली कमजोर होने से आसपास बसे ग्रामीण भयभीत हैं उन्हें डर है कि जंगली जानवर उनके गाँव में इन जालियों को तोडकर आसानी से प्रवेश कर जायेंगे और मानव जीवन को खतरा बन सकते हैं।
पूरे पार्क में जो भी कार्य हो रहे हैं उनमे जमकर भ्रस्टाचार किया जा रहा है चाहे वो व्रक्षारोपण हो ,घांस मैदान का निर्माण अथवा सडक निर्माण सभी में भ्रष्टाचार किया गया है सहरिया क्रांति द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अपील है की नेशनल पार्क में जो भी क्रय किया जा रहा है अथवा कार्य किये जा रहे हैं उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दण्डित करें व शिवपुरी के लिए महत्वपूर्ण इस पार्क से शिवपुरी लाभान्वित हो सके ।
अगर इन पर कार्यवाही नहीं की गई तो हमें आंदोलन को विवश होना पडेगा जिसकी ज मेदारी प्रशासन की और शासन की होगी
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।