देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
जैसे तैसे गुलगांव मार्ग पर सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे गेट से छुटकारा दिलाने रेलवे ओबरब्रिज निर्मित तो करा दिया गया परन्तु ओबरब्रिज शुरू होने के बाद से ही जिम्मैदारो ने मुंह मोड लिया तथा उसे पलटकर देखने की फुरसत नहीं मिल सकी यही कारण रहा अल्पसमय मे ही ओवरब्रिज ने अपनी गुणवत्ता की कल ई खोलना शुरू कर दी तथा इसमे जगह जगह खड्डे दिखाई देने लगे है जो वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं दिखाई देते हैं ।
जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व गुलगांव मार्ग पर रेलवे गेट हुआ करता था जिससे लगभग पच्चीस गांव के लोगों को रेलवे गेट क्रास करने मे घंटों इंतजार करना पड़ता था तथा इस गेट से ही होकर बढी संख्या में यहां आने वाले पर्यटकों को भी उदयगिरि पर्यटक स्थल तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ती थी इसी समस्या को हल करने गुलगांव रेलवे गेट पर ओबरब्रिज स्वीकृतकरते हुए करोड़ों की लागत से निर्मित कराया गया हालांकि इस ओबरब्रिज निर्माण में लंबा समय व्यतीत हो गया जैसे तैसे इस ओबरब्रिज निर्मित हुआ तथा इसे आवाजाही के लिए खोल दिया गया हालांकि इस ओबरब्रिज निर्माण को लगभग तीन चार साल ही हुए थे कि इस ओबरब्रिज से जहाँ लगभग पच्चीस गांव के लोगों को रेलवे गेट से छुटकारा मिल गया तथा ओव्हरब्रिज की सुविधा उपलब्ध हो गई तथा इस मार्ग से उदयगिरि पर्यटक स्थल तक देशविदेशी पर्यटकों को भी सुविधाएं उपलब्ध हो गई इसके साथ ही आसपास क्षेत्र के किसानों को भी बडी राहत मिल गई इतना ही नहीं इस ओबरब्रिज से लंबी दूरी तय करने वाले छोटे बडे तथा भारी वाहनों का भी लंबी दूरी का सफर तय करना शुरू हो गया परन्तु इस ओबरब्रिज की गुणवत्ता को न तो पलटकर देखने की फुरसत संबंधित विभाग को ही रही न ही रेलवे प्रशासन ही सुध ले सका तथा इस ओबरब्रिज पर गढ्ढे पडने शुरू हो गये इतना ही नहीं इन गडढों से सरिया भी निकल पड़े तथा वाहनों के लिए यह दुखदायी हो चले है इन गढ्ढों से जहाँ दोपहिया चार पहिया वाहन चालकों तथा भारी तेजरफ्तार वाहनों के संतुलन डगमगाने का खतरा भी बढ गया है परन्तु मरम्मत करने की फुरसत किसी को नहीं मिल पा रही हैं ।अथवा किसी बडी घटना का इंतजार हो रहा है ऐसा नहीं है कि लोगों को ऐसे कार्य में गुणवत्ता विहीन होने से अनेक स्थानों पर ओवरब्रिज की घटनाएं सामने आ चुकी हैं बावजूद इसके न तो संबंधित विभाग न ही निर्माण ऐजेंसी न ही रेलवे प्रसाशन ही सुध लेने की जहमत उठा सका है हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इस तमाम मामले की जानकारी जिलाप्रशासन को न हो परन्तु समय रहते इस ओबरब्रिज की घटिया गुणवत्ता पर किसी की नजर नहीं पहुंच पा रही हैं इस स्थिति में किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है जबकि इस ओबरब्रिज पर कहीं कोई प्रकाश व्यवस्था ही की जा सकी है हालांकि इस ओबरब्रिज पर कुछ समय पहले ही अंधेरा दूर करने सोलर लाइट तो लगाई गई थी परन्तु वह भी कुछ समय में ही स्वयं अंधेरे में डूब गई अंधेरा रहने से भी इस ब्रिज को पार करनेवाले भयभीत रहते है परन्तु इस ओबरब्रिज की समस्याओं को न तो कोई देखने वाला न ही सुध लेने वाला ही दिखाई देता है ओबरब्रिज की अव्यवस्था खूब चर्चित हो रही है ।