– श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल–विदिशा हाईवे 18 स्थित फैक्ट्री चौराहे के पास बने करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर 9 वर्ष पहले हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज के पास बनाया गया था कार्यक्रम में आसपास के गांवों एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था तथा सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन चलता रहा। इसके बाद भंडारे में सभी श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति और ग्रामीणों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल रहा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस पर हर वर्ष इसी तरह भंडारा आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।