मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर स्थित फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार विदिशा से भोपाल की तरफ जा रही कार्य क्रमांक डीएल सीएएन 7909 तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड जाकर सड़क के नीचे तीन बार कुलटियां खाती हुई पलटी और फिर सीधी होकर रुक गई। गनीमत रही कि कार बिजली के खंबे से नहीं टकराई नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो जाती। बिजली का खंबा पास ही स्थित था।
हादसे के समय कार में तीन व्यक्ति सवार थे, जो शराब के नशे में थे। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, आरक्षक संदीप रघुवंशी, लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला जिनमें से दो व्यक्ति फरार हो गए एक व्यक्ति को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल ले गई। गनीमत रही कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद सभी सवार बाल-बाल बच गए और कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। अगर कार से कोई वाहन या व्यक्ति टकरा जाता तो उसका बचना ना नामुमकिन था कार की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। कार के पलटने के बाद कर के आसपास हम लग गया जिससे हाईवे 18 पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही।

बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं 1 साल के अंदर ही 200 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं जिनमें अभी तक 35 लोगों की मौत हो गई तो 200 से ज्यादा घायल हो चुके हैं। ग्रामीण काफी समय से हाईवे 18 को फोर लाइन करने की मांग करते आ रहे हैं और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हाईवे पर तेज गति और अचानक नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद कुछ समय के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे 18 पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए गति नियंत्रण, चेतावनी संकेत और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।