Let’s travel together.

प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने सुना समझा

0 2

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 260 विद्यार्थी और पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में 160 विद्यार्थीयों सहित आसपास क्षेत्र के विद्यालय में भारत के प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण सुना गया

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज और पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा सहित कई विद्यालय में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यालय में सुना गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 6 से लेकर 12 तक के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पीएम श्री हाई स्कूल सेमरा से 160 विद्यार्थी और पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज से 260 बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहकर आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे सभी विद्यार्थी अत्यंत प्रेरित एवं लाभान्वित हुए।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती प्रीति कहार, सेमरा प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम और शिक्षक प्रकाश मीणा कौशल यादव,अब्दुल नईम,राशिद खान,प्रकाश मीणा, संतोष मालवीय,प्रदीप कोली,जहीर खान,मुमताज़ खान प्रकाश मेहरा,नीलम व्योहार,प्रतिभा यादव,अनुप्रिया जेन,प्रीति चौकसे,कामना गौर,शुभम जाटव ,रचना नामदेव ,भारती लोधी
कु ममता पासी, श्रीमती राजेश्वरी लोधी, कु यशस्वी पांडेय, राजेंद्र सावले,अरविंद चौरसिया, मनोज पवार, हेमेंद्र दिनकर,राजेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल मैदान बना जोश-जुनून का केंद्र: क्रिकेट मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच     |     विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह- विधायक अनुज शर्मा     |     महात्मा गांधीजी अमर रहेंगे मनरेगा से रोजगार की गारंटी लेकर रहेंगे     |     गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |     प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने सुना समझा     |     देर रात चना-गेहूं की खड़ी फसल कई एकड़ जली, किसानों ने फैक्ट्रियों पर लगाए गंभीर आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811