सुनील सोन्हिया भोपाल
म.प्र. सेंट्रल बैंक सेवा निवृत्त कर्मचारी संगठन की 10वीं त्रिवार्षिक कॉन्फ्रेंस इंदौर के जाल सभागृह में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। सम्मेलन में प्रदेश भर से लगभग 275 से अधिक रिटायर्ड बैंक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्प्लॉइज़ फेडरेशन (AICBRF) एवं ऑल इंडिया बैंक रिटायर्ड फेडरेशन के अध्यक्ष एस.एम. देशपांडे तथा एस.सी. जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशेष अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इंदौर के क्षेत्र प्रमुख आर के सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने अपने सारगर्भित उद्बोधनों में सेवा निवृत्त परिवारजनों को समसामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

बिजनेस सेशन में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार एवं संगठनात्मक उद्गार व्यक्त किए गए। तत्पश्चात सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हुआ। सी एस परमार चेयरमैन,श्याम कस्तूरे स्टेट प्रेसिडेंट, किशोर धर्माधिकारी महासचिव , शैलेंद्र जोशी , एवं एम.एस. चौहान सीनियर वाइस चेयरमैन , शिवाजी मोहिते सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बी डी जैन ,डी पी चड्ढा, एवं वी रेगन वाइस प्रेसिडेंट एन.के. अय्यर , एवं एच .एस मोनी उप महासचिव, राजीव श्रीवास्तव जोनल सेक्रेटरी, ए के श्रीवास्तव क्षेत्रीय सचिव भोपाल आर के जैन,मोहन वाईकर , एवं अरविंद गार्गव संगठन सचिव तथा नंदा मजूमदार महिला प्रतिनिधि निर्वाचित हुए

सम्मेलन के समापन पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मध्यप्रदेश सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा रिटायरीज डायरेक्टरी 2026 का विमोचन भी किया गया