इंदौर ।महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज़, इंदौर में आईआईसी सेल द्वारा प्रमाणित फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।
यह वर्कशॉप फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिज़र्वेशन ट्रेनिंग सेंटर, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य आनंद निगोजकर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रो. रिचा जोशी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन आईआईसी संयोजक डॉ. संदीप कौर होरा एवं अध्यक्ष डॉ. सुप्रिया बंदी द्वारा किया गया।