सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवा पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले युवक कमलेश को गिरफ्तार कर लिया
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कमलेश पिता सागरचंद उम्र 21 निवासी वार्ड क्रमांक 11 गणेशनगर कूरा तालाब के पास अवैध रूप से गांजा बेंच रहा है सूचना मिलते ही एसआई सुशील बर्मा हमराह स्टॉफ के मौके पर पहुंचे और आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया पुलिस को आरोपी के पास से डेढ़ किलो गांजा प्राप्त हुआ जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया।जप्त गांजा की कीमत लगभग बीस हजार रुपए है