देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
आज नगर में अहिरवार समाज द्वारा हर्षोल्लास से संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी इसमे बडी संख्या में क्षेत्र भर के लोग भाग लेगें तथा शोभायात्रा निकाली जाएगी ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।
जानकारी के अनुसार आज नगर की संत शिरोमणि संत रविदास जी की 649 वी जयंती का भव्य आयोजन नगर की रविदास धर्म शाला में आयोजित किया जायेगा यह आयोजन सांची अहिरवार समाज संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा ।इस समारोह में लगभग ढाई सौ गांव के लोगों के भाग लेने की संभावना है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी उपस्थित होंगे । कार्यक्रम के शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगा इस अवसर पर इस अवसर पर संत रविदास जी की शोभायात्रा भी नगर के मुख्य मार्ग से निकाली जायेगी ।यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा एवं शोभायात्रा का आयोजन 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जायेगा इसके पश्चात प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।