सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज के समीप ग्राम फतेहपुर में खेत में करंट लगने से हुई युवा किसान की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। फसल में पानी देते समय करंट की चपेट में आए 30 वर्षीय किसान राजकुमार पटेल की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सिविल अस्पताल बेगमगंज में पोस्टमार्टम को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने जमकर अस्पताल में हंगामा किया, हालात ऐसे बने कि सागर–भोपाल मार्ग पर चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई।

अब इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब डॉक्टर अमन सेन मीडिया के सामने आए। डॉक्टर अमन सेन ने स्पष्ट किया कि जिस समय मृतक को अस्पताल लाया गया, उस समय वे ड्यूटी पर नहीं थे और उस वक्त डॉक्टर अभिषेक साहू ड्यूटी पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए लापरवाही और पोस्टमार्टम से इनकार के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
