सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् बेगमगंज द्वारा ग्राम गोरखी में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत व्याख्यान माला एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर क्रमांक 5 की नवअंकुर संस्था पन्दरभटा के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामाजिक सहभागिता से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही ग्राम को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर विचार साझा किए गए।
व्याख्यान माला में ग्राम विकास समिति गोरखी के नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रदीप सिंह, एमएसडब्ल्यू स्टूडेंट चंद्रप्रकाश सेन, निखिल सेन, नितिन सेन, नवअंकुर संस्था प्रमुख निलेश यादव एवं परामर्शदाता नीलेश कुमार नामदेव ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ तभी मिल सकता है, जब ग्रामीण स्वयं जागरूक होकर आगे आएं और सामूहिक प्रयास करें।
कार्यक्रम के अंत में जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को विकास, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। आयोजन को ग्रामीणों ने सराहनीय बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।