मनोज बैरागी सरदारपुर धार
सरदारपुर तहसीलदार मुकेश बामनिया ने बीएलओ की बैठक लेकर एसआयआर द्वितीय चरण की समीक्षा बैठक लेकर प्रगति की जानकारी ली।
तहसीलदार बामनिया ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची मे माता पिता के नाम को लेकर अनेक विसंगति सामने आई है।इसको देखते हुए एसआयआर द्वितीय चरण के लिए जिन मतदाताओ को नोटिस जारी किए गए है।बीएलओ उन मतदाताओ को नोटिस तामील करवाकर उनको निर्धारित स्थल उपस्थित कर उनका समाधान करवाएंगे।इसके बाद नो मेपिग मतदाता के नाम की अन्तिम सूची मे अंकित रहेगे।समस्त बीएलओ उक्त कार्य को गम्भीरता से लेकर समयावधि मे कार्य पूर्ण करे।