Let’s travel together.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन 

0 61

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज और शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में वेल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत वेलस्पन फाउंडेशन के माध्यम से कैरियर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों स्कूल के 130 बच्चों ने भाग लिया। निवसीड संस्था से सुनील गावंडे द्वारा बच्चों से प्रश्नावली हल कराई गई। उसके बाद बच्चों को कैरियर क्या है। छात्रों और युवाओं को उनके करियर विकल्पों को समझने और सही रास्ता चुनने में मदद करना है। कैरियर सत्र में गतिविधियाँ (जैसे मूल्यांकन परीक्षण और परामर्श), और प्रतिभागियों को मिले सुझाव शामिल होते हैं। इसमें शामिल होने वाले छात्रों की योग्यता,शक्तियों, रुचियों और कमजोरियों के विश्लेषण के आधार पर संभावित करियर चयन करने को लेकर बताया गया।

पोस्टर और गतिविधि के माध्यम से छात्रों को सही करियर चुनने में मदद करना। साथ ही व्यक्तिगत मार्गदर्शन सत्र, करियर विकल्पों के बारे में सुझाव दिए गए।भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक स्पष्ट कार्य योजना बनाने में मदद की गई।छात्रों को आगे के शैक्षिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम निवसीड बचपन संस्था भोपाल के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें रिंकू दुबे, ओमप्रकाश रायकवार,पूजा कुशवाहा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811