Let’s travel together.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना

0 54

रायसेन। माननीय न्यायालय- श्री अजय कुमार यदु, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रायसेन जिला रायसेन द्वारा आरोपी सोनू मालवीय पुत्र श्री स्व. मूलचंद मालवीय, आयु 30 वर्ष, निवासी टोरिया मोहल्ला रातातलाई, सलामतपुर जिला रायसेन म.प्र. को लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने के आरोप में दोषसिद्ध पाये जाने पर भादसं. की धारा 279, 304ए दो‍षसिद्ध किया गया। आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस प्रकरण में राज्य की ओर से श्रीमती किरण नंदकिशोर, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला रायसेन द्वारा पैरवी की गई।

प्रकरण का संक्षेप में विवरण इस प्रकार है कि, सूचनाकर्ता अदनाम खान निवासी ग्राम सलामतपुर दिनांक 16. मई 2018 को रात्रि  अपने घर के सामने टहल रहा था, तभी सड़क पर धड़ाम की आवाज आई। उसने देखा कि सफेद रंग की कार का चालक कार क्रमांक एम.पी.04 टी.बी. 0548 के चालक ने कार को तेज गति व लापरवाही से चलाकर लाया और उसके घर के सामने रहने वाली मुन्नीबाई जैन को टक्कर मारकर भोपाल की तरफ भाग गया। मुन्नीबाई को उनके परिजन उपचार हेतु भोपाल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। उसके द्वारा घटना की रिपोर्ट किये जाने पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। अनुसंधान के दौरान मृतक के शव का नक्शा पंचायतनामा तैयार कर शव परीक्षण कराया गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आवश्यक अनुसंधान उपरांत आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।मान. न्याया. द्वारा आरोपी को दोषसिद्ध पाये जाने पर 02 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

न्यूज सोर्स- श्रीमती किरण नंदकिशोर मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811