Let’s travel together.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय

0 60

– यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) शिवपुरी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

– यूएफबीयू शिवपुरी ज़िला इकाई में नई कार्यकारिणी का गठन

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) शिवपुरी की जिला स्तरीय बैठक जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यूएफबीयू जिला कन्वीनर संजय वर्मा की देखरेख में संपन्न हुई।
बैठक में प्रस्तावित पदाधिकारियों के नाम सदन के समक्ष पढ़कर सुनाए गए तथा यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि किसी प्रतिनिधि को किसी भी नाम पर कोई आपत्ति हो तो वह दर्ज करा सकता है। किसी भी प्रकार की आपत्ति न आने पर सदन की सर्वसम्मति से हेमंत उपाध्याय को यूएफबीयू शिवपुरी का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष सतीश महौर एवं आनंद राजे, महिला प्रतिनिधि सुश्री सोनम गुप्ता एवं सुश्री रिचा अग्रवाल, तथा वित्त सचिव अभिषेक जैन का भी निर्वाचन किया गया।
जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह नई टीम बैंक कर्मियों के हितों तथा 5-दिवसीय बैंकिंग सहित सभी लंबित मांगों के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811