Let’s travel together.

मौसम के उतार चढ़ाव का असर, अस्पतालों में बढ़े सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज, लगी लंबी कतारें

0 86

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में तीन दिनों से लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। 3 दिन से काउंटर पर मरीजों की संख्या में खासा बढ़ोतरी हुई है।
क्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंडी हवा के चलते सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है।सरकारी अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है।

डॉक्टरों के अनुसार मौसम बदलने पर वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों में बीमारी का खतरा अधिक रहता है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, साफ-सफाई रखने और समय पर इलाज कराने की सलाह दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी के कारण शरीर बीमारियों की चपेट में आ रहा है, जिससे गांव-कस्बों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811