रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर में राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सम्माननीय जिला–प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार रखे।बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के प्रस्तावित प्रवास को लेकर चर्चा करना रहा। इस दौरान उनके प्रवास एवं अधिवेशन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी जिलों के पदाधिकारियों को अधिवेशन को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं आदेश दिए गए।
बैठक में संगठन की भावी गतिविधियों, जनसंपर्क को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।