आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ गुरु पुष्य योग एवं सिद्धि योग में 30 जून गुरुवार को होगा। यह नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहेंगीं। 8 जुलाई शुक्रवार के दिन भड़ली नवमी के अबूझ मुहूर्त के साथ गुप्त नवरात्र का समापन हो जाएगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवरात्र को गुप्त नवरात्रि महोत्सव मनाया जाता है।
इस वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 29 जून बुधवार के दिन सुबह 8.22 बजे से हो जाएगा। यह तिथि दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 10.49 बजे तक रहेगी। अत: सूर्य व्यापिनी तिथि की प्रधानता होने के कारण आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ 30 जून गुरुवार से माना जाएगा।
बन रहा पुष्य योग नक्षत्र….
इस वर्ष नवरात्र के दिन पुष्य नक्षत्र एवं गुरुवार होने के कारण गुरु पुष्य योग बन रहा है। इसके साथ-साथ सिद्धि योग की भी निष्पत्ति हो रही है। ज्योतिषशास्त्र में गुरु पुष्य योग को मुहूर्तराज की भी संज्ञा दी जाती है। शुभ योगों के कारण गुप्त नवरात्र का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861
Prev Post