सागर। सुरखी में 5 दिन पहले छोटे जैन मंदिर में चोरी की घटना के बाद आक्रोषित जैन समाज के साथ पूरे ग्राम के लोगों ने सामूहिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और थाने के सामने धरना दिया।
वीरेंद्र जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे से आक्रोशित सभी समाजों के लोग थाने के सामने इकट्ठे हो गए और पिछले दो माह में चोरी की 50 से ज्यादा घटनाओं को पुलिस के द्वारा नहीं पकड़े जाने पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पुलिस की खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाने के स्टाफ को बदलने की बात कही जैन मंदिर से लगभग 5 किलो से अधिक चांदी के 20 छत्र चोरी हो गए थे और कुछ नगदी भी अज्ञात चोर ले गए हैं इसके अलावा छोटी-मोटी चोरियां और खेतों में किसानों की बिजली की मोटरों की चोरियों की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज हैं लेकिन एक भी चोर को पुलिस ने पकड़ा नहीं है ।

बताया जाता है इस संदर्भ में जिला पंचायत के अध्यक्ष और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाई हीरा सिंह राजपूत सुरखी पहुंचे थे और जैन समाज के लोगों को उन्होंने चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से चोर अब तक नहीं पकड़े जा सके है
भाजपा नेता सरमन सिंह ठाकुर, अरुण गौतम, महाराज सिंह ठाकुर, नर्मदा सिंह ठाकुर नंदकिशोर भार्गव, सतेंद्र सिंह ठाकुर, उत्तम मासाब, वीरेंद्र जैन, अनिल जैन, दीपक जैन, बिंदु जैन, प्रशांत जैन, संटू जैन, संतोष बड़कुल, अरविंद बड़कुल, बालचंद जैन, अभय जैन, दिनेश बड़कुल, सुरेंद्र जैन, राहुल जैन सहित सागर से पहुंचे पूर्व विधायक सुनील जैन, सागर जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना, अजय जैन लंबरदार, अवधेश जैन जैसीनगर, राजकुमार जैन, अजय जैन, कमलेश जैन, अरविंद जैन पठा, निर्मल जैन बिलहरा के अलावा गौरझामर,देवरी,ढाना, बिलहरा,

मकरोनिया, आदि स्थानों के जैन समाज के लोगों के साथ सुरखी ग्रामीण क्षेत्र के सैकडो लोगों ने इस प्रदर्शन और धरना में अपनी सहभागिता दी। एसडीओपी देवरी शशिकांत सरयाम, थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने धरना स्थल पर लोगों से चर्चा कर कुछ दिन के लिए धरना स्थगित करने की अपील की और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। सुरखी पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए जरूर उठाया है।