Let’s travel together.

बिजली विभाग द्वारा डेढ़ से दो लाख रुपए बकाया होने पर मोटर पंप की कुड़की की, क्षेत्र मचा हड़कंप

0 119

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

गांव कुलहड़िया अंबाडी और महुआ खेड़ा गांव में  बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम द्वारा कुड़की की कार्रवाई की गई।
सलामतपुर डीसी अंबाड़ी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुलहड़िया, हिनोतिया और महुआ खेड़ा में बिजली विभाग ने बकाया वसूली को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। विभाग द्वारा जिन उपभोक्ताओं पर डेढ़ से दो लाख रुपये तक का बिजली बिल बकाया था, उनके कृषि मोटर पंपों की कुड़की (जप्ती/डिस्कनेक्शन) की कार्रवाई की गई। क्षेत्र में जिन पंप संचालक को पर डेढ़ से 2 लाख बकाया होने पर तीन पंप संचालक की मोटर निकालकर जप्त की गई। तो वही चार लोगों ने बिल जमा कर देने पर कुड़की टाल दी गई।

अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि फसल की सिंचाई का समय चल रहा है, ऐसे में मोटर पंप हटाए जाने से खेती पर सीधा असर पड़ेगा। वहीं बिजली विभाग का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया जमा नहीं किया गया, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा।
बिजली कंपनी द्वारा बार-बार नोटिस दिए गए। समाधान योजना में भी कई किसानों ने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं जिन किसानों के ऊपर डेढ़ से दो लाख रुपए बकाया है उनकी कुड़की की गई है आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी इसलिए किसान समय रहते अपना बिजली का बिल जमा करें।
मनीष कुमार श्रीवास्तव जूनियर इंजीनियर बिजली कंपनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811