Let’s travel together.

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन में श्री महाकाल महोत्सव का किया शुभारंभ 

0 62

सी के पारे 
मकर संक्रांति की पावन संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में महाकाल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। पांच दिवसीय महोत्सव 14 जनवरी से 18 जनवरी 26 तक चलेगा। जिसमें कला, संस्कृति, संगीत और शिव आराधना का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव का शुभारंभ श्री महाकाल, महा लोक और त्रिवेणी संग्रहालय के प्रांगण में हुआ जहां शंकर महादेवन ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति की। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महाकाल महिमा का गुणगान किया।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की नई आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। जिससे दुनिया भर के श्रद्धालुओं डिजिटल माध्यम से मंदिर से जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही डिजिटल माध्यम से 600 करोड रुपए की लागत से बनने वाले महाकालेश्वर भक्त निवास के लिए एक विशेष दान एवं सीएसआर पोर्टल भी लॉन्च किया गया।

इस मौके पर डॉक्टर सीएम मोहन यादव ने कहा, उज्जैन में जब ड्रोन से फोटो लेते हैं, तो स्वर्ग से सुंदर नजारा दिखता है महाकाल महोत्सव शुभारंभ में आप आए हैं तो महाकाल लोक में इतिहास के साक्षी बनेंगे। मध्य प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग उज्जैन में ही दो शक्तिपीठ शिप्रा किनारे गुरु नानक आश्रम कई कथा, कई लीला है। अब भोपाल की तर्ज पर पांच दिवसीय वन मेला भी आयोजित किया जाएगा और 25 जनवरी को राहगिरी आनंद उत्सव का भी आयोजन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811