Let’s travel together.

महिला साइकिल रैली से होगा बुंदेली मेला महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 जनवरी को दमोह आएंगी प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी

0 63

धीरज जॉनसन दमोह

बुंदेली संस्कृति, परंपरा एवं लोककला के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली मेला महोत्सव 2026 का आयोजन इस वर्ष 16 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर मेला ग्राउंड में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें मेला के पदाधिकारी विवेक शेंडे, सिद्धार्थ मलैया, प्रभात सेठ एवं मोहित संगतानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के प्रथम दिवस 16 जनवरी को महिला साइकिल रैली के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। यह रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए तहसील मैदान में समाप्त होगी। आयोजकों ने बताया कि बुंदेली मेला महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं लोककलाओं से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य बुंदेली संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाना है।

महोत्सव के अंतर्गत 20 जनवरी को देश की प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी अपनी प्रस्तुति देंगी। साथ ही लोकप्रिय पॉप सिंगर मनन वीर सिंह भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अतिरिक्त मेले में राम की शक्ति पूजा, आम्रपाली एवं बुद्ध नाटिका, नारी गौरव एवं महान पुरुषों पर आधारित प्रस्तुतियां, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन “कौन है दमदार”, स्वर श्री, नृत्य श्री एवं वाद्य श्री सहित अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाएं और बुंदेली विरासत के संरक्षण में सहभागी बनें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811