Let’s travel together.

नाबार्ड प्रायोजित सॉफ्ट- काव योजना अंतर्गत बी-पेक्स कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

0 186

सी के पारे रायसेन

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नाबार्ड प्रायोजित सॉफ्ट-काव का प्रयोगशाला बी-पैक्स समिति प्रबंधकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में वसूली कार्य योजना, एनपीए,प्रबंधन वसूली में निरोधक एवं उपचारात्मक विषयों के साथ-साथ पेक्स वित्तीय, स्वास्थ्य एवं लाभ प्रदता पर एनपीए का प्रभाव एवं एनपीए की गणना पर विशेष फोकस किया गया।

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी संघ मर्यादित भोपाल से इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने हेतु  पी.के. परिहार कार्यक्रम समन्वयक प्रबंधन संस्थान भोपाल, श्री जोशी जी एवं श्री मांझी प्रशिक्षण अधिकारी भोपाल, एवं जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, छविकांत बाघमारे उपायुक्त सहकारिता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अजय कुमार झा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रायसेन एवं बैंक के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान श्री परिहार  द्वारा समिति प्रबंधकों को नवीन शिक्षण, पद्धतियों,प्रोजेक्ट आधारित लिंकिंग गतिविधि आधारित विज्ञान प्रयोगों और प्रभावी प्रबंधन के तरीकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया एवं श्री जोशी जी एवं मांझी जी द्वारा भी समिति प्रबंधको को वसूली कार्य योजना बनाने और प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में जानकारी दी। सहकारिता को कृषि क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की प्रचलित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 घोषित किया गया है। जिसका उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहकारी समितियां की भूमिका को उजागर करना, जागरूकता बढ़ाना, समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, जिसके लिए भारत सरकार का सहकारिता मंत्रालय भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इस वर्ष का नारा है सहकारी समितियां एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है। इस अवसर सहकारिता सप्ताह और नई समितियां के गठन जैसी कई पहल की जा रही है।

जिले से पधारे समिति प्रबंधक एक दिवसीय प्रशिक्षण में शाखा रायसेन से  ज्योति चन्द्र नामदेव,शिवम तिवारी,मुकेश यादव, राहुल केवलानी, अर्चना शुक्ला , कैलाश एवं सांची ब्रांच से श्री कुंवर सिंह दांगी, नरेश राजपूत नवल सिंह मेहरा, देवेंद्र सिंह मीणा शाखा देवगांव से संतोष साहू, सुरेश कुमार , लक्ष्मी नारायण इस प्रकार अन्य शाखाओं के समिति प्रबंधक प्रशिक्षण में उपस्थित हुए ।
अंत में  ज्योति चंद नामदेव, कुंवर सिंह दांगी, नरेश सिंह राजपूत द्वारा श्री परिहार साहब जोशी जी एवं मांझी जी कुशल प्रशिक्षण में मार्गदर्शन देने के लिए उनकी सराहना की एवं श्री परिहार साहब द्वारा सभी समिति प्रबंधकों को एक दिवस प्रशिक्षण के लिए सभी को प्रमाण पत्र दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |     डब्लूसीआर ओबीसी ट्राफी 2026 2026 का भव्य  उद्घाटन     |     भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |     शिवपुरी से बाल विवाह के खिलाफ महाजंग का आगाज: विधायक देवेंद्र जैन ने रथ को दिखाई हरी झंडी     |     होटल या पब्लिक चेंजिंग रूम का शीशा असली है या स्पाई कैमरा?अपनी प्राइवेसी को लेकर रहें सतर्क     |     सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811