Let’s travel together.

दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो निको कर्मियो की मौत

0 160

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

दो अलग अलग सड़क हादसों में रविवार को जायसवाल निको स्टील प्लांट में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई ।

पहला हादसा धनेली में टाटीबंध ब्रिज के नीचे हुआ मृतक बिजेंद्र साहू अपने घर से जायसवाल निको स्टील प्लांट में ड्यूटी पर जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी ओर रौंदते हुए फरार हो गया पहिये में सर कुचलने से निको में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन बिजेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुची ओर मृतक के शव को पोस्ट मार्डम के लिए मरचुरी भेजा लेकिन घटना के बाद निको प्रबंधन की तरफ से कोई भी नहीं पहुंचा।

टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि एक अन्य घटना देवरी के समीप हुई यहां भी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई दोनो मृतको के परिजनों को सूचना दे दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

इधर निको कर्मी बृजेन्द्र साहू की मौत से बुढापे में मां बाप का सहारा छिन गया परिजनों ने बताया कि कंपनी की तरफ से अब तक कोई नहीं पहुंचा। इस घटना से बृजेन्द्र साहू के बुजुर्ग माता पिता और छोटे भाई का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811