देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
किसान जन जागृति यात्रा, जो भोजपुर विधानसभा से प्रारंभ हुई थी, आज सांची विधानसभा के बागोद बरोला तिजालपुर मेंड़की पग्नेशवर कोड़ी परवरिया ग्राम पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों, किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नेताओं का फूलहार पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम सांची ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह रघुवंशी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है।सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। रणजीत सिंह रघुवंशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया तो किसान जन जागृति यात्रा के माध्यम से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम को डा. जीसी गौतम ने भी संबोधित किया और किसानों की एकजुटता पर जोर देते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया कार्यक्रम को नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला ने भी संबोधित किया इस अवसर ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो ग्रामीण कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शकील पटेल भूरा शर्मा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आशीष राजपूत पूर्व पार्षद मुशर्रफ कुरैशी इंद्रेश राठौर जितेंद्र अहिरवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे