Let’s travel together.

राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएमओ ने किया भव्य मैराथन का आयोजन

0 37

-मैराथन के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना को किया प्रोत्साहित

– चिकित्सकों एवं चिकित्सक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन, शिवपुरी द्वारा एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में शासकीय मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के विद्यार्थियों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शिवपुरी के चिकित्सकों एवं चिकित्सक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मैराथन का आयोजन मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी से ग्वालियर बायपास तक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के माननीय डीन डॉ. डी. परमहंस द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। वहीं अधीक्षक एवं एनएममो शिवपुरी अध्यक्ष डॉ. आशुतोष चौऋषि ने मशाल प्रज्वलित कर मैराथन की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। मैराथन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा (स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र) की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

आईएमए शिवपुरी से डॉ एम डी गुप्ता, डॉ एसके वर्मा, डॉ भगवत बंसल, डॉ पलक बंसल, डॉ पारुल बंसल, डॉ दिलीप जैन, डॉ. पूजा राजपूत, डॉ. पारुल नेमा,, एनएमओ शिवपुरी से डॉ पंकज शर्मा (सचिव) डॉ राजेंद्र सिंह पवैया, डॉ ज्योति शुक्ला, शिवम् शर्मा (विद्यार्थी प्रमुख, मध्यभारत प्रांत), भोला मेहता (छात्र सचिव), अनन्य वत्स (छात्र प्रमुख), मोहित मालव, जितेंद्र धाकड़, योगेश एवं छात्र छात्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें करीब 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया, अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप मेडल एवं प्रमाण पत्र बांटे गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811