Let’s travel together.

सांची में रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

0 40

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

सांची रामलीला में  श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले के दहन को देखने के लिए रामलीला मैदान सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला देखने पहुंचे।
लीला में नारायणटक वध, भगवान श्रीराम और रावण के बीच भयावह युद्ध, रावण वध तथा विभीषण राज्याभिषेक का सजीव और भावनात्मक मंचन किया गया। जैसे ही युद्ध दृश्य प्रारंभ हुआ, पूरा नगर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। भारी आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

आज हाट बाजार का दिन होने से भी दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। रामलीला मैदान में इतनी भीड़ रही कि पांव रखने तक की जगह नहीं बची।रामलीला आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए नगरवासियों के सहयोग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन का आभार व्यक्त किया। समिति ने बताया कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता को लेकर सभी विभागों का सराहनीय सहयोग रहा।
आयोजन समिति के अनुसार शुक्रवार को भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर नगर भर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।
श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ सांची की रामलीला ने आस्था और परंपरा की अनुपम छवि प्रस्तुत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |     संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मिड – वे ट्रीट किरर मे हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न     |     हिंदू नव वर्ष 2026 बृहस्पति होंगे साल के राजा मंगल होंगे मंत्री     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811