Let’s travel together.

कॉलेज छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

0 46

– शासकीय पीजी कॉलेज में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला संपन्न

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शासकीय पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी से डॉ. देवेश व्यास एवं डॉ. रुकमणी श्रीवास्तव तथा जिज्ञासा – द क्यूरियस माइंड से वंदना खुराना ने अतिथि वक्ता के रूप में व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में मानसिक स्वास्थ्य का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यशाला में डॉ. देवेश व्यास ने मानसिक तनाव, अवसाद एवं आत्म-नियंत्रण के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए समय रहते परामर्श लेने की आवश्यकता पर बल दिया साथ ही विद्यार्थियों को स्क्रीन से दूर रहने की सलाह दी। माता-पिता और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. रुकमणी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक उपाय बताए। वहीं वंदना खुराना ने संवाद, आत्म-अभिव्यक्ति एवं भावनात्मक समझ के माध्यम से मानसिक सशक्तिकरण पर प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किए।डॉ वंदना खुराना ने मैडिटेशन के लाभ बताए और एक संछिप्त मैडिटेशन महाविद्यालय सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ कराया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय सहभागिता की। महाविद्यालय के आइक्यूएसी प्रमुख एवम राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पुनीत कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन एन टी एफ की नोडल अधिकारी डॉ शालिनी राय द्वारा किया गया। कार्यशाला विद्यार्थियों प्राध्यापकगण और सभी कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811