Let’s travel together.

श्मशान घाट तक 10 लाख रुपए की लागत से बन रहा मार्ग, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

0 34

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

देश को आज़ाद हुए करीब 75 साल बीत जाने के बाद अब जाकर श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्की सुविधा मिल रही है। शासन द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से 270 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के समय होने वाली भारी परेशानी से राहत मिलेगी।

गीदगढ़ के सरपंच लीला किशन अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया किअब तक श्मशान घाट तक कच्चा और कीचड़युक्त रास्ता होने के कारण बरसात और अन्य मौसम में शव ले जाने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से मांग के बाद अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह काम वर्षों पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन देर से ही सही, अब सुविधा मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811