सी एल गौर रायसेन
क्षेत्र में जहां एक ओर पड़ रही कड़ाके की ठंड में कई जन प्रतिनिधि क्षेत्र में जाने से कतरा रहे हैं वहीं रायसेन जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा शीत लहर और कड़ाके की ठंड के चलते कार्यालय तो कभी छत पर बैठकर गुनगुनी धूप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले आम नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठकर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से निराकरण की भी हर संभव कोशिश कर निराकरण कराते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा का कार्यालय में आने वाले लोगों से मिलने का कार्यक्रम एवं उनकी समस्या सुनने की पहल पिछले तीन वर्षों से लगातार चल रही है, जब जिला मुख्यालय पर होते हैं तो कार्यालय आकर अवश्य लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके निराकरण के लिए भी भरसक प्रयास करते हैं। श्री शर्मा की कार्यशैली चारों विधानसभा क्षेत्र में चर्चित है और लोग उनके व्यवहार और कार्य कुशलता से प्रभावित होकर उनके पास अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं लोगों को पूरा भरोसा रहता है कि हमारी सुनवाई भले ही कहीं न हो परंतु भाजपा जिला कार्यालय में तो जिला अध्यक्ष श्री शर्मा हमारी बात को ध्यानपूर्वक सुनेंगे और उसका निराकरण भी कराएंगे, ऐसा मानकर लोग उनके पास में आते हैं, कभी चौपाल लगाकर तो कभी अपनी कुर्सी पर बैठकर अपने कक्ष में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण करने की दिशा में श्री शर्मा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी कार्यशैली के बारे में कई जन प्रतिनिधियों को भी पीछे छोड़ रखा है। सभी जाति वर्ग विशेष के लोग उनके पास अपनी समस्या लेकर आते हैं और वह भी ध्यान से उनकी समस्याओं को सुनते हैं, वैसे भी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा की कार्यशैली सभी समाजों के लोगों को एक साथ लेकर चलने की है इसके लिए वे पूरे जिले में अपनी एक अलग ही पहचान बनाए हुए हैं।