Let’s travel together.

मनखे-मनखे एक समान” के संदेश से ही समाज का कल्याण संभव -विधायक अनुज शर्मा 

0 54

   सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसींवा विधानसभा के ग्राम तुलसी बाराडेरा में ​बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर गुरु दर्शन मेला का आयोजन किया गया | जिसमें सतनाम समाज के गुरु व छ.ग. शासन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब व विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए।

मेले के दौरान गुरु खुशवंत साहेब व विधायक अनुज शर्मा ने पवित्र जैतखंभ पर पालो चढ़ाया एवं बाबा जी की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा शांति के लिए मंगल कामना की। इस   सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पंथी नृत्य की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

इस अवसर पर सतनाम गुरु व विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गया है। जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव को त्याग कर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

वही विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि बाबा जी ने सदियों पहले हमें ‘मनखे-मनखे एक समान’ का मूलमंत्र दिया था। इसका अर्थ केवल शब्द नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है। जब तक हम जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेद को पूरी तरह खत्म नहीं करेंगे, तब तक समाज का वास्तविक उत्थान संभव नहीं है। हमें इस संदेश को अपने आचरण में उतारना होगा। सतनाम कोई केवल नाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। बाबा जी के बताए सात सिद्धांत—सत्य बोलना, अहिंसा, चोरी न करना, मांस-मदिरा का त्याग, परस्त्री गमन का त्याग और सादगी—यही एक आदर्श समाज की नींव हैं।उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे बाबा जी के आदर्शों को आत्मसात करें और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811