Let’s travel together.

दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर ट्रेन का ठहराव हुआ प्रारंभ ग्रामीणों में खुशी कि लहर बांटी मिठाई

0 125

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज अंबाडी ,सेमरा सहित 25 गांवों के क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में सोमवार से बिलासपुर , भोपालआने जाने वाली ट्रेन का दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया है। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही मांग आखिरकार पूरी होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया।
ट्रेन के ठहराव की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ठहराव से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। अब दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने के लिए उन्हें अन्य स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
कृषि एवं विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विदिशा से तीन ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की थी जो सोमवार से अमल में आ गई। दीवानगंज, सांची और विदिशा रेलवे स्टेशन पर अब तीन ट्रेनों का नया स्टॉपेज मंजूर कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों व व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी
लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा दीवानगंज और सांची रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग उठाई जा रही थी। रेलवे द्वारा स्वीकृति मिलते ही अब दीवानगंज सांची और विदिशा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही और सुविधा दोनों में सुधार होगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं विदिशा रायसेन सांसद शिव शिवराज सिंह चौहान से क्षेत्रीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी कि दीवानगंज और सांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जाए। संसद द्वारा हमारी मांग को स्वीकार कर तीन ट्रेनों का स्टॉपेज दे दिया है। सांची एवं दीवानगंज क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने सांसद शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

यह ट्रेनें रुकेंगे स्टेशन पर
विदिशा रेलवे स्टेशन- ट्रेन संख्या 12629/12630 यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।
सांची रेलवे स्टेशन – ट्रेन संख्या 16031/16032 MGR चेन्नई सेंट्रल–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–MGR चेन्नई अंडमान एक्सप्रेस।दीवानगंज रेलवे स्टेशन- ट्रेन संख्या 18235/18236 भोपाल–बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी।
इन तीनों यात्री ट्रेनों के ठहराव हो जाने से यात्रियों को सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का प्रयास सफल
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए ज्ञापन और लगातार मांग के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब यात्रियों को बड़े स्टेशन तक जाने की परेशानी से निजात मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811