Let’s travel together.

सड़कों के गड्ढे को शिकायत के लिए बनेगा लोकपथ एप, समयसीमा में भरने होंगे

0 83

भोपाल। सड़क में अगर कहीं गड्ढा है और वो भरा नहीं जा रहा है, तो आम नागरिक मोबाइल एप से इसकी शिकायत कर सकेंगे। संबंधित क्षेत्र के अधिकारी के पास यह पहुंचेगी और उसे निर्धारित समयसीमा में मरम्मत का काम पूरा करना होगा। इसकी सूचना भी शिकायतकर्ता को दी जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग लोकपथ नाम से एप बना रहा है, जिसको लेकर विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रदेश में सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के सशक्तीकरण के लिए लोकपथ एप (पाट होल रिपोर्टिंग एप) बनाया जा रहा है। इसको लेकर आयोजित बैठक में विभागीय मंत्री ने आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की और एप को शीघ्र ही कार्यान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि इस एप के माध्यम से आम नागरिक अपने मोबाइल से गड्ढों की जियोटेग फोटो खींचकर विभाग को सूचित कर सकेंगे। गड्ढों का फोटो जीपीएस लोकेशन के साथ संबंधित कार्यपालन यंत्री को प्राप्त होगा, जिससे गड्ढों की मरम्मत तेजी से और सही तरीके से की जा सकेगी।

राज्य स्तर पर होगी शिकायतों की निगरानी

निर्धारित समय सीमा में गड्ढों की मरम्मत के बाद संबंधित यंत्री सुधार कार्य का फोटो फिर मोबाइल एप से अपलोड करेंगे। इससे शिकायतकर्ता को भी सूचना मिल जाएगी। इसी तरह राज्य स्तर पर शिकायतों की निगरानी और निराकरण की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे सड़कों की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, प्रमुख अभियंता आरके मेहरा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |     गर्ल्स स्कूल में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल का  विधायक डॉ. चौधरी ने किया लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति संस्था द्वारा 17 लेखक साहित्यकारों का किया गया सम्मान     |     सागर नाम की स्पेलिंग में संशोधन कर सही नाम दर्ज कराने का आह्वान     |     शासकीय भूमि पर 40–50 वर्षों से काबिज परिवारों ने विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी को सौंपा ज्ञापन     |     रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811