Let’s travel together.

सांची विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

0 163

– कढ़ैया, बेलनागढ़ी, जैतपुर व परासिया ग्रामों में अटल सेवा सदन, सीसी सड़क व सामुदायिक भवन निर्माण की शुरुआत

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने तहसील गैरतगंज की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीण अंचल को विकास की सौगात दी। वे ग्राम पंचायत कढ़ैया, बेलनागढ़ी, जैतपुर एवं परासिया में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

ग्राम पंचायत कढ़ैया में विधायक डॉ. चौधरी ने 37 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले अटल सेवा सदन (पंचायत भवन) का भूमिपूजन किया, वहीं 2 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत बेलनागढ़ी में 37.50 लाख रुपये की लागत से अटल सेवा सदन पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जैतपुर में भी 37.50 लाख रुपये की राशि से अटल सेवा सदन पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया, साथ ही 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। ग्राम परासिया (जमुनिया ब्रजभान) में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया।

विधायक का संबोधन

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें। पंचायत भवन, सड़क और सामुदायिक भवन जैसे कार्य ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाते हैं। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक गांव को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक है और सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कढ़ैया की सरपंच श्रीमती भागबाई रूपसिंह सिलावट, ग्राम पंचायत बेलनागढ़ी के सरपंच गुड्डालाल अहिरवार, जैतपुर पंचायत के सरपंच अमोलसिंह किरार ,
मंडल अध्यक्ष मनोज पठ्या , वीर सिंह लोधी दरियाव सिंह पटेल भागचंद चौरसिया हाकम सिंह गुर्जर,मोहन महेश्वरी,भगवान सिंह धाकड़, राजेश ठाकुर, ऋषिराज सिंह धाकड़, हरिनारायण घाकड़, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, इंदल सिंह मीणा, प्रेम सिंह ठाकुर नन्हे लाल सिलावट भगवान सिंह लोधी, रंजीत गुर्जर, कृष्ण मोहन दांगी, राजेश विश्वकर्मा,नीरज चौरसिया, गजेन्द्र राणा, विपिन जैन देवीसिंह अहिरवार, राजू चौरसिया, तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत, सीईओ पूजा जैन, एई नरेश ठाकरे, नायाब तहसीलदार हर्ष गुप्ता, एएसआई वीरेंद्र विश्वकर्मा,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811