पुराने वर्ष की विदाई और नव वर्ष के आगमन पर कई वर्षों से कर रहे भगवान की भक्ति
सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
भगवान की भक्ति करते हुए और भक्तों को भक्ति कराते हुए वर्तमान वर्ष की विदाई और नव वर्ष का स्वागत बीरगांव के रावांभाठा में प्रतिवर्ष किया जाता है इस वर्ष भी यहां 51कुंडिया गायत्री महायज्ञ के साथ 2025 की विदाई भक्ति भाव से चल रही।
तुलसी मानस परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष बिरगांव नगर क्षेत्र के रावांभाठा के रामायण मेला मैदान में प्रतिवर्ष पांच दिनों तक भगवान की भक्ति में नगर वासी डुबे रहते हैं। 5 दिनों तक 29 मानस मंडलियों के द्वारा भगवान राम के पावन चरित्र की गाथाओ को भक्तों को सुनाया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए तुलसी मानस परिवार के संरक्षक ओम प्रकाश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष साल के अंतिम वर्ष में भगवान राम का सुमिरन और भक्ति की जाती है पूरे नगर वासी क्षेत्रवासी इस भक्ति मय कार्यक्रम में तन मन धन से अपना सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में आगे रहते हैं इस वर्ष 2025 की विदाई की और 2026 का आगमन हो रहा है 2025 की विदाई के लिए 28 दिसंबर से पांच दिवसीय मानस महोत्सव की शुरुआत हुई जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर बिरगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पदाधिकारीयो के द्वारा किया गया। संरक्षक श्री ओमप्रकाश साहू ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसंबर को पांच मानस मंडलियों के द्वारा भगवान राम के चरित्रों का गुणगान किया गया वहीं 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रोज मानस मंडलियों के द्वारा भगवान राम का गुणगान और रामचरितमानस का पाठ कर कथा का रसपान भक्तों को कराया जाएगा। 1 जनवरी को रामचरितमानस में भगवान राम की महिमा का वर्णन करते हुए मनुष्य को रामचरितमानस से परिवार चलाने की सीख कैसे मिलती है इसकी कथा का रसपान कराते हुए पांच दिवसीय आयोजन का समापन होगा।

घूमने के बजाय भगवान की भक्ति में देते हैं समय
1 जनवरी को अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत हो रही है तो ऐसे में 1 जनवरी को भगवान राम की पावन प्रसंग को का रसपान करते हुए मानस महोत्सव का समापन और मेला मड़ाई का आयोजन किया जाएगा। संरक्षक ओम प्रकाश साहू का कहना है कि अंग्रेजी नव वर्ष को जहां लोग बाहर घूमने जाते हैं या फिर इंजॉय करते हैं पर बिरगांव नगर क्षेत्र में रावांभाठा मे वहां की जनता और भक्तों के द्वारा भगवान की भक्ति की जाती है और भगवान से इस प्रार्थना की जाती है कि पुराने वर्ष में जो भी भूल चुकी हो उसको भगवान क्षमा करें और नव वर्ष उनके जीवन का सुखमय रहे भगवान की कृपा प्राप्त हुए और उनका मन भगवान की भक्ति में लग रहे इस कामना से यह आयोजन आयोजकों के द्वारा किया जाता है और जनता का भरपूर सहयोग आयोजन में मिलता है।

सभी के सहयोग से होता है भक्ति मय आयोजन
आयोजन समिति के पदाधिकारी ने बताया कि भगवान की भक्ति में कार्यक्रम में सभी नगर वासीयो का सहयोग मिलता है। जैसे भगवान आराम जब लंका जा रहे थे तो मनुष्य के साथ जीव जंतुओं ने भी उनका सहयोग किया और सभी के सहयोग से भगवान राम की विजय हुई भगवान ने सभी को अपना सहयोगी बनाया था इस तरह मानस महोत्सव के भक्ति में कार्यक्रम में नववर्ष का स्वागत सभी के सहयोग से ही भगवान की भक्ति की जाती है और इसे सफल बनाया जाता है।
26 वर्षों से चल रही है यह मानस महोत्सव
संरक्षक श्री ओम प्रकाश साहू ने आगे यह भी बताया कि नगर वासियों के सहयोग और तुलसी मानस परिवार के नेतृत्व में या आयोजन 26 वर्षों से अनवरत जारी है वर्तमान 2025 कार्यक्रम का 26 वर्ष हो रहा है और लगातार इसमें भक्तों की संख्या नगर वासियों की संख्या नित्य निरंतर बढ़ते जा रही है समिति का ऐसा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा भगवान की भक्ति करने का अवसर भक्तों को मिले जनता को मिले जिससे हमारा आने वाला वर्ष सुखमय हो भगवान का आशीर्वाद सभी को मिले इस कामना से यह आयोजन को कराया जाता है।

मानस महोत्सव और मेला मडई के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से समिति के अध्यक्ष प्रदीप साहू उपाध्यक्ष इतवारी साहू सचिव आनंद साहू, कोषाध्यक्ष पप्पू यादव, सहसचिव कुबेर साहू सदस्य परमानंद धिवर योगेश साहू नीलमणि साहू गोविंद साहू राम प्रसाद निषाद महादेव साहू मोहनलाल साहू राम साहू चिंता साहू के साथ भारी संख्या में नगर वासियों की उपस्थिति रही।