Let’s travel together.

अज्ञात चोरों ने घर की कुंडी लगाकर बाहर रखी डीलक्स मोटरसाइकिल की चोरी

0 73

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित मिलिट्री कैंप बालमपुर के पास स्थित एक घर से देर रात अज्ञात चोरों ने घर की कुंडी लगाकर बाहर रखी डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। सुबह जब घरवाले जागे तो बाहर की कुंडी लगी हुई थी काफी आवाज देने के बाद मोहल्ले के लोगों ने कुंडी खोली तो घर वालों ने देखा कि घर के आंगन में रखी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 जीके 4330 नहीं मिली।
जितेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि रात 3 बजे के लगभग मोहल्ले में तीन-चार लोगों की आवाज आ रही थी पहले वह अन्य घरों की तरफ गए थे लेकिन उधर से वापस आ गए और मेरी घर के कुंडी लगाकर मोटरसाइकिल उठा ले गए। जितेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने का आवेदन सुखी सेवनिया थाने में दिया है।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर चोरी होने का सिलसिला फिर से चालू हो गया है पहले भी कई चोरी हो चुकी है। 2 दिन पहले ही बालमपुर चौराहा पर स्थित खेड़ापति मंदिर से दान पेटी और एक चांदी का मुकुट अज्ञात चोर ले जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811