Let’s travel together.

मोहम्मद रफ़ी साहब की 101वीं जयंती पर “यादें रफ़ी ” संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

0 107

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल। हिंदी फ़िल्म संगीत के स्वर्णिम युग के महान गायक मोहम्मद रफ़ी साहब की 101वीं जयंती के अवसर पर भोपाल के रवींद्र भवन, अंजनी ऑडिटोरियम में भव्य संगीतमय कार्यक्रम “यादें रफ़ी” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एंजल म्यूज़िकल ग्रुप एवं सर्वानंद शैक्षणिक एवं सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा, मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में इं. आशु ( आयोजक व गायक)प्रदीप शर्मा (सह-आयोजक)विपिन शर्मा (कार्यक्रम समन्वयक)इं. राजीव श्रीवास्तव (सह-आयोजक)अजीत सक्सेना ( चेयरमैन, सर्वानंद) की प्रमुख भूमिका रही

 

कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में आई.पी. कुलश्रेष्ठ, उमाकांत दीक्षित, किरण शर्मा, विनोद मिश्रा, सुधीर शर्मा, यूको बैंक के जोनल मैनेजर, मनीष विजयवर्गीय, यदुवर जी, अभिनेता सुनील सोन्हिया संजय व्यास, निवेदिता व्यास, सुरेश गर्ग, विजय सक्सेना, किशोर पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेइस कार्यक्रम में रफ़ी साहब के अमर गीतों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शहर के नामचीन गायक गायिकाओं इं. आशु, विपिन शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुषिल कैथिल, संजय तिवारी, मधु चौधरी, रघुवीर उबेजा जी, ईशान जैन, शैलेश जी, अवतार मेहरा, संगमित्रा, डॉ. टी.एन. दुबे, डॉ. तनिषा कुलश्रेष्ठ, फाल्गुनी, सुनील सोन्हिया सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को रफ़ी युग की मधुर स्मृतियों में डुबो दिया।

कार्यक्रम में “एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों”, “शिर्डी वाले साईं बाबा”, “रुख़ से ज़रा नक़ाब उठाओ”, “ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर”, “मेरे मितवा मेरे मीत”, “चुरा लिया है तुमने जो दिल को”, “गर तुम भुला न दोगे”, “ओ दिलबर जानिये”, “पत्थर के सनम”, “गुलाबी आँखें”, “बड़ी मस्तानी है मेरी महबूबा”, “मेरे महबूब”, “जाने वालों ज़रा”, “एहसान तेरा होगा मुझ पर”, “बने चाहे दुश्मन ज़माना हमारा”, “ये है तमन्ना तेरे घर के सामने”, “मोहब्बत ज़िंदा रहती है”, “मधुबन में राधिका नाचे रे”, “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे”, “अकेले हैं चले आओ”, “नज़र न लग जाए”, “बड़े बेवफ़ा हैं हुस्न वाले”, “दीवाने का नाम तो पूछो” , पुकारता चला हूं मै सहित कुल 30 गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी कलाकारों, अतिथियों और संगीत प्रेमी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। “यादें रफ़ी” ने एक बार फिर साबित किया कि रफ़ी साहब की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे आज भी हर दिल में जीवंत हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811