मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित देहरी शिव मंदिर बांके बिहारी ढाबा के पास देर रात दो मोटरसाइकिल आपस में भिंड गई। जिससे दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 40जेड सी 5764 के चालक का पेट्रोल खत्म हो गया था। जिससे वह अपनी मोटरसाइकिल धक्का देकर पेट्रोल पंप जा रहा था तभी पीछे से आई दूसरी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 15जेड एच 0665 के चालक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल चालक बीच रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों बाइक चालकों को रोड से उठाकर एक तरफ किया और इलाज कराया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही, आए दिन दुर्घटना होने से आसपास रहने वाले ग्रामीण कई दिनों से हाईवे 18 को चार लाइन में बदलने का की मांग कई सालों से करते चले आ रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे दुर्घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है।