Let’s travel together.

हरदा शहर में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने खिलाड़ियों के लिए मंगाया हेलीकॉप्टर शहर में हुई पुष्प वर्षा

0 93

 सी के पारे हरदा

कमल युवा खेल महोत्सव हरदा में 25 दिसंबर  से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। हरदा में खिलाड़ियों के लिए खुशियां लेकर आया है पूर्व मंत्री कमल पटेल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 वी जयंती को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कराई गई,इस खेल में हजारों बच्चों और खिलाड़ियों ने भाग लिया।

महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा खेल भावना और प्रतिभा को मंच प्रदान करना है पटेल ने बताया कि यह आयोजन पिछले 4 सालों से लगातार किया जा रहा है। और इसका मुख्य उद्देश्य हरदा को खेल के क्षेत्र में नंबर वन बनाना है। इस महोत्सव में 29 तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खो-खो,कबड्डी, रस्सा कसी, एथलेटिक्स वॉलीबॉल कुश्ती योग, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल,टेबल टेनिस और महिलाओं के लिए मनोरंजन खेल शामिल आयोजित किए जाएंगे।

इस महोत्सव में 28 विधाओं में प्रतियोगिता होगी जो हरदा, टिमरनी, और खिड़कियां में ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जावेगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 जनवरी से शुरू होगी और युवा दिवस पर 12 जनवरी 26 को खेल महोत्सव का समापन होगा ।विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर शहर की नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला खेड़ीपुरा से हजारों खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकला इस मार्च पास्ट में शामिल खिलाड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई,आयोजन को और भव्य एवं ऐतिहासिक बना दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811