Let’s travel together.

अटल स्मृति जन्म शताब्दी वर्ष :: भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया अटल जी का जन्म दिवस

0 35

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पुष्प अर्पित कर अटल जी को किया याद

सी एल गौर रायसेन

भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में उनका जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अटल जी के छायाचित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया। इसके पश्चात भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अटल जी के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया। इस मौके पर अटल जी को सच्चे मन से याद करते हुए उनके द्वारा देश के लिए दिए गए अभूतपूर्व योगदान और उनकी कार्ययोजनाओं के बारे में भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे के जयकारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित उपाध्यक्ष राकेश तोमर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, वरिष्ठ नेता वीर सिंह पटेल, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया विभाग के प्रभारी सी एल गौर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।

अटल जी पर आधारित प्रदर्शनी का जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉक्टर चौधरी ने किया अवलोकन

अटल स्मृति जन्म शताब्दी वर्ष के चलते पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी पर आधारित प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारंभ किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान एवं उनकी जनकल्याणकारी कार्य योजनाओं के बारे में स्थानीय रामलीला मेले में लगाई गई प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा अवलोकन किया गया एवं अटल जी पर आधारित प्रदर्शनी में शामिल किए गए छायाचित्र एवं कार्ययोजनाओं की प्रशंसा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री शर्मा एवं विधायक डॉक्टर चौधरी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों और योजनाओं के बारे में भी आम जनता के लोगों एवं कार्यकर्ताओं को जानकारी से अवगत कराया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना जो लागू की गई थी उसकी अतिथियों द्वारा जमकर सराहना करते हुए बताया कि अटल जी की दिन है कि आज पूरे भारत देश में शहरी क्षेत्र से लेकर गांव गांव तक सड़क निर्माण हो पा रहा है उनके द्वारा बनाई गई सड़क योजना का पालन पूरे देश में हो रहा है जिसका फायदा हमारे क्षेत्र सहित पूरे देश की जनता के लिए मिल रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम जनता के लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811