पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी को लेकर भाजपाइयों ने दिखाया उत्साह
सी एल गौर रायसेन
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी एवं अटल स्मृति वर्ष के उपलक्ष में भाजपा जिला कार्यालय प्रांगण के सामने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जय कार्य लगाते हुए सैकड़ो दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यालय के सामने दीपों की रोशनी से पूरा कार्यालय भवन जगमग दिखाई दे रहा था इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रजनन किया गया उसके पश्चात उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, भाजपा जिला मंत्री मंजू सिंह कुशवाह, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, राम मोहन बघेल, रघुवीर सिंह मीणा, बृजेश चतुर्वेदी, नगर महामंत्री अमित कटियार, दीपक रघुवंशी, राकेश मालवीय, श्रीमती श्रद्धा सिंह, हेमलता रघुवंशी, मयंक चतुर्वेदी,वरुण खत्री, बृजेश कुशवाहा, निमित्त चतुर्वेदी, सौरभ तिवारी ,राहुल ठाकुर, विश्वास रैकवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।