Let’s travel together.

औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रभारी मंत्री जिला चिकित्सालय, रैन बसेरा एवं शहर की साफ-सफाई का लिया जायजा

0 34

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को देर रात के समय शिवपुरी में कई स्थानों पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण की शुरूआत जिला चिकित्सालय शिवपुरी की, इसके बाद नवीन बस स्‍टेण्‍ड शिवपुरी स्थित रैन बसेरा तथा शहर के गुरूद्वारा एवं नीलघर चौराहा का औचक निरीक्षण किया।
प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण करते हुए वहां मरीजों से चर्चा की और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। जिला चिकित्सालय के प्रसूति पूर्व कक्ष, नवजात शिशु गहन चिकित्‍सा इकाई, पीलिया वार्ड सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। सभी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और मरीजों के साथ सही व्यवहार रखें, यह निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में साफ सफाई का भी जायजा लिया और गंदगी देख प्रभारी मंत्री सिविल सर्जन को सफाई कराने एवं एसडीएम शिवपुरी को इसकी मॉनिटरिेंग करने के निर्देश दिए। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ वातावरण के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए गंदगी नहीं रहना चाहिए। सफाई कर्मी प्रतिदिन अपनी ड्यूटी के समय सक्रियता से साफ सफाई पर ध्यान दें।
उन्होंने शिवपुरी नवीन बस स्‍टेण्‍ड स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया और रैन बसेरा में अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश एसडीएम शिवपुरी को दिए हैं। इसके अलावा प्रभारी मंत्री अपने रात्रि विजिट के दौरान गुरूद्वारा स्थित लुहारपुरा पुलिया पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया और नीलघर चौराहा पर स्थित खण्‍डहर पर जल्‍द से जल्‍द सफाई के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811