Let’s travel together.

बांध बनने के विरोध में प्रदर्शन कर सैकड़ो किसानों ने दिया ज्ञापन

0 132

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

तुलसीपार , धौलपुर , जरुआ , हिनोतिया , किरंगी , भोजपुर एवं आसपास के क्षेत्र को अधिकृत करके बनने वाले प्रस्तावित बांध का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम का किसानों ने तीखा विरोध करते हुए जहाँ पर बांध नहीं बनाने की प्रबल मांग उठाई है।
आज तहसील कार्यालय पहुंचे ग्राम तुलसीपार , हिनोतिया ,किरंगी , धोलपुर एवं जरुआ के सैकड़ो किसानों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को देकर उक्त क्षेत्र में बांध बनने का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि उक्त बांध के बनने से 4 गांव तुल्सीपार , हिनोतिया , किरंगी , धौलपुर पूरी तरह से प्रभावित होने से सैकड़ों किसानों की सिंचित कृषि भूमि डूब क्षेत्र में आ जाएगी और इसके अतिरिक्त 14 मौजे में तुलसीपार , धौलपुर , मदनी ,पिपलिया पाठक , तिनसुआ , ककरुआ वीरान , घोघरी , घाना , मरखण्डी , समसगढ़ , बाराह इत्यादि की हजारों एकड़ सिंचित उपजाऊ भूमि पूंर्ण रूप से डूब क्षेत्र में आ रही है। इसके अतिरिक्त आवासीय क्षेत्र में मकान , मंदिर , श्मशान घाट , करोड़ो के सरकारी भवन स्कूल , आंगनवाड़ी भवन , पंचायत भवन , पक्के सड़के , नलकूप , कुएं , तालाब , चारोखर , सार्वजनिक स्थल , पशुपालन प्रभावित होंगे जिससे हजारों लोगों के सामने रोजीरोटी का संकट आ जाएगा। इसके साथ ही हजारों पेड़ डूबने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ेगा।
बांध से आसपास का अन्य क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में आएगा।
किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें बांध की जानकारी नहीं देकर सीधे उनकी खड़ी फसलों को रौंदते हुए गाड़ियां ओर मशीनें लाकर सर्वे करने में टीम जुट गई है।
किसानों की मांग है कि बांध का सर्वे का कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। सम्पूर्ण परियोजना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए। सभी प्रभावित किसानों एवं ग्रामवासियों की ग्रामसभा में खुली सुनवाई की जाए। ओर सर्वेक्षण की पारदर्शिता रखते हुए पूरी जानकारी सभी ग्रामवासियों को दी जाए।
आंदोलनकारियों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि उनके क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजलापूर्ति के लिए पर्याप्त पानी है जहां पर अब किसी बांध की आवश्यकता नहीं है इसलिए किसानों एवं ग्रामवासियों के हितों की रक्षा करते हुए बांध निर्माण की प्रस्तावित योजना को निरस्त किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |     मप्र में आधी रात प्रशासनिक सर्जरी! कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव     |     रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811