मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सहित क्षेत्र में सोमवार सुबह क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। ठंड ने रुद्र रूप दिखाते हुए लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिसके चलते वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।

कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। खेतों में काम करने वाले किसान ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है, जिससे कोहरे का असर लगातार बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।हाईवे 18 से मोटरसाइकिल चालक निकले तो उनकी आंखों पर बर्फ़ जमी हुई नजर आई।