सी के पारे हरदा
जुलाई में करणी सेना कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में और 21 सूत्री मांगों को लेकर हरदा में नेहरू स्टेडियम में सुबह से करणी सेना का जन् क्रांति आंदोलन शुरू हुआ कई जिलों से कार्यकर्ता हरदा में एकत्रित हुए करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर आयोजन स्थल पर उपस्थित हुए आंदोलन में राजपूत समाज की महिलाएं एवं पुरुष भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे हरदा में पहली बार करणी सेना के आंदोलन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, नेहरू स्टेडियम में करणी सेवा के कार्यकर्ताओं को बैठने का स्थान तक नहीं मिला क्योंकि हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे ।

आंदोलन में मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अलावा अन्य राज्यों के भी करनी सेना के लोग हरदा में शामिल हुए करनी सेना ने 21सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर 14 दिसंबर से भूख हड़ताल पर है जिला प्रशासन के अनुसार आंदोलन के लिए मात्र आज 1 दिन की परमिशन दी है जीवन सिंह शेरपुर का कहना है कि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा वही करणी सेना के जन क्रांति आंदोलन को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए के उद्देश्य से पूरे शहर में कड़ी से कड़ी निगरानी रखी है। प्रदर्शन स्थल से लेकर जिले के सभी प्रवेश और निकास मार्गो तक पुलिस की कड़ी नजर है।

मंच से करणी सेवा परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि हमारे साथ विश्वास घात हुआ है जबकि राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने प्रशासन को आधे घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांगे नहीं मानी तो सड़क पर उतरेंगे भोपाल और दिल्ली तक भी कुच करेंगे।