Let’s travel together.

पुलिस परेड ग्राउंड पर बलवा ड्रिल का हुआ आयोजन, एसपी ने बलवा उपकरणों को किया चेक, अश्रु गैस बंदूक को भी चला कर देखा

0 49

– शिवपुरी के परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का आयोजन हुआ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पुलिस परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया इस बलवा ड्रिल में अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाकर उनको समझाया गया। पुलिस पार्टियों के द्वारा प्रदर्शन करते हुए बलवा ड्रिल को बखूबी प्रदर्शित किया गया और अचानक आने वाले खतरों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान यहां पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बलवा उपकरणों को चेक किया और अश्रु गैस बंदूक से फायर कर इस बंदूक को भी चेक किया।

विभिन्न थानों और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया भाग-

शिवपुरी में   पुलिस परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाना और बल में अनुशासन बनाए रखना था। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। इस परेड में जिले के विभिन्न थानों और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। निरीक्षण के दौरान, एसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेहतर वेशभूषा वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने एमटी शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया और उनके रखरखाव तथा साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

अश्रु गैस गन से सेल फायर कर उसके उपयोग की जानकारी दी-

जनरल परेड के बाद, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग टीमें बनाकर बलवा उपकरणों का उपयोग करने और दंगों जैसी आपात स्थितियों से निपटने की रणनीति का अभ्यास किया गया। ड्रिल के समापन पर अश्रु गैस गन से सेल फायर कर उसके उपयोग की जानकारी दी गई। यह उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जनरल परेड आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य पुलिस बल की तैयारियों का आकलन करना और अनुशासन को सुदृढ़ करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811