Let’s travel together.

7 स्व-सहायता समहू की 70 महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने 10.5 लाख का ऋण वितरित

0 95

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

भारतीय स्टेट बैंक कृषि, वाणिज्यिक शाखा द्वारा आज स्वसहायता समूहों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मिशन के सभागार में शिविर का आयोजन कर एनआरएलएम योजना के तहत 42 लाख का ऋण किया गया है जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 10 लाख 50 हजार राशि वितरण की गई है ताकि समूह अपना कार्य शुरू कर दें।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से सरकार स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है ।
इसी तारतम्य में आज भा.स्टेट बैंक बेगमगंज की कृषि वाणिज्यक शाखा द्वारा क्षेत्र के 7 स्व -सहायता समूहों में रमपुरा , चँदोरिया , पिपलिया बख्त सिंह , देहगवां , बेरखेड़ी , उमरखोह , खिरिया इत्यादि की 70 महिला सदस्यों को प्रथम चरण का 10.50 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया।

शिविर में बैंक के मुख्य प्रबंधक तेजस्वी कुमार पटेल ने शिविर में उपस्थिति महिलाओं को स्वसहायता समूह ऋण के महत्व साथ साथ मनी मुल फ्रॉड के दुष्परिणाम एवं बचाव के उपाय से अवगत कराया। बैंक द्वारा समयबद्ध केवाईसी , सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मुद्रा ऋण, स्वयं सिद्ध योजना एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारियां प्रदान किया गया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के विकासखंड समन्वयक सुधीर सोनी ने संस्थागत ऋण के लाभ बताकर स्वसहायता समूहों को पंचसूत्र के पालन हेतु प्रेरित किया।
सहायक विकासखंड प्रबंधक श्रीमती सुनीता सोनी ने उपस्थित दीदियों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ का शपथ दिलाकर आभार प्रदर्शन किया। शिविर के आयोजन में क्षेत्राधिकारी अजय महोरे, बैंक सखी ज्योति यादव एवं नेहा की भी सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811